Kapas Anudan Yojana
Kapas Anudan Yojana : हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए कपास अनुदान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, जिन किसानों ने अपने खेतों में कपास की बुवाई की है, उन्हें प्रति एकड़ ₹2000 की अनुदान राशि मिलेगी। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और कपास की उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही है।
योजना की विशेषताएँ
- हरियाणा के वो किसान जो अपने खेत में बीटी कपास की बुवाई करते हैं।
- प्रति एकड़ ₹2000।
- 5 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक।
- प्रत्येक किसान अधिकतम 2 एकड़ के लिए अनुदान प्राप्त कर सकता है।
कपास की खेती का महत्व
हरियाणा की खरीफ फसलों में कपास का विशेष स्थान है। राज्य के 17 जिलों में कपास की खेती होती है, जिसमें मुख्य रूप से बीटी हाईब्रिड किस्मों की बुवाई की जाती है। कपास की अधिक पैदावार के लिए उन्नत किस्मों का सही समय पर बोना, उचित खाद का उपयोग, और समय पर पौध संरक्षण उपाय अपनाना आवश्यक है।
कपास की बिजाई के लिए सही दिशा और दूरी
- कतार से कतार की दूरी: 67.5 सैंटीमीटर
- पौधे से पौधे की दूरी: 60 सैंटीमीटर
- बेहतर उत्पादन के लिए पूर्व से पश्चिम की दिशा में कतारों में बोना उत्तम है।
कपास की बुवाई के लिए ध्यान देने योग्य बातें
- बिजाई के 2-3 हफ्ते बाद रोगग्रस्त एवं कमजोर पौधों को हटा दें।
- एक स्थान पर एक ही पौधा रखें।
- कपास की बढ़ती गुणवत्ता के लिए खाद, निराई-गुराई, और सिंचाई का उचित ध्यान रखें।
Kapas Anudan Yojana आवश्यक दस्तावेज
- MFMB ID No
- मोबाइल नंबर
- परिवार पहचान पत्र (PPP)
- पैन कार्ड
- आरक्षण प्रमाण पत्र (अगर हो)
- भूमि धारण प्रमाण पत्र (फर्द/जमा)

आवेदन करने की प्रक्रिया
- एग्री हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- INM IPM रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट संभाल कर रखें।
Kapas Anudan Yojana लिंक्स
- डाउनलोड ऑफिसियल नोटिफिकेशन: नोटिफिकेशन
- अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म: अप्लाई ऑनलाइन
- किसानों के लिए अन्य योजनाएँ देखें: सरकारी योजना
इस योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं और कपास की उत्पादन को भी बेहतर बना सकते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया जानकारी साझा करें।